Uttarakhand Weather: दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी ना होने से तापमान पर असर देखने को मिला है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

Uttarakhand Weather News : दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज यानी नौ जनवरी को भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल- यहां मौसम बिगड़ने से मकान पर गिरा पेड़, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला बाहर

14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

हालांकि सुबह पर्वतीय इलाकों समेत धूप देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि सूखी ठंड से फिलहाल कोई राहत नही मिलने वाली। आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो 14 जनवरी तक राज्य में कुछ ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999