Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून जोरदार बारिश करवा रहा है। आज यानी छह जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update

आज 6 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

इसके अलावा मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। तो वहीं देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999