Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत छह जिलों में हीटवेव अलर्ट, भीषण गर्मी से सावधान

खबर शेयर करें -

 

mausam garmi

Uttarakhand Weather Update: देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड में भी नौतपा का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत छह जिलों में हीटवेव अलर्ट (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग ने 26 मई के लिए राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 मई को भी इन जिलों में भीषण गर्मी का एहसास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले दो दिन शीतलहर करेगी परेशान, इन जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी

रुड़की में रिकॉर्ड हुआ 41.8°C तापमान

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के मैदानी और कुछ पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हालांकि उसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे कम हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रुड़की में सबसे ज्यादा तापमान 41.8°C रिकॉर्ड हुआ। जबकि मुक्तेश्वरमें में सबसे कम यानी 15.4°C रिकॉर्ड हुआ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999