Uttarakhand Weather: आज भी मौसम का अलर्ट!, 5 मई तक इन जिलों में बारिश के आसार

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: आज रविवार 3 मई को भी उत्तराखंड में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो सुबह धूप खिली रह सकती है। हालांकि दिनभर और शाम के समय हल्की ठंडी हवा का दौर देखने को मिलेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार है। इसके अलावा राज्य के बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।

Uttarakhand Weather Update: आज 3 मई को भी खराब रहेगा मौसम!

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार है। तो वहीं गर्जन और ठंडी हवाओं के भी चलने की संभावना है।तो वहीं वहीं, 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 26.17 ग्राम स्मैक के साथ एक बुजुर्ग महिला तस्कर गिरफ्तार

5 मई तक इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 24 से 48 घंटे के अंदर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साप्ताहिक पूर्वानुमान की माने तो 5 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999