Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंगे बादल, देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

uttarakhand weather alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज यानी 1 अगस्‍त 2025 को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। एक बार फिर से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवर को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश अलर्ट(Aaj ka mausam kaisa rahega) जारी किया है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संंभावना जताई जा रही है। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आज भी जमकर बरसेंगे बादल Uttarakhand Weather Update

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बीते दिन गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तो वहीं शाम को झमाझम बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर

देहरादून की बात करें तो कुछ जगहों पर आज सुबह से ही यहां हल्की फुहार पड़ रही है। बीते दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके बाद बीच में मौसम साफ हो गया था। लेकिन शाम के समय बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश Aaj ka mausam kaisa rahega

आने वाले दिनों की बात करें तो कुछ दिनों के लिए प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। छह अगस्त तक उत्तराखंड में तेज बारिश(Aaj ka mausam kaisa rahega) होने की संभावना है।  

यह भी पढ़ें -  वर्चुअल गर्लफ्रेंड बनकर हर साल 1.84 करोड़ कमाती है ये लड़की, दावा- मर्द मिलना तक नहीं चाहते

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का अलर्ट(Uttarakhand Weather) जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999