बेटी के साथ यौन शोषण : कई होंगे बेनकाब, नेताओं और अधिकारियों की बढ़ी धड़कन

खबर शेयर करें -
Daughter got sexually abused by her lover

हरिद्वार के चर्चित यौन शोषण मामले में भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रेमी सुमित पटवाल के साथ नाबालिग के शोषण के आरोप में जेल में बंद अनामिका को लेकर एसआईटी अब कई परतें खंगाल रही है।

यौन शोषण मामले में कई सफेदपोश चेहरे होंगे बेनकाब

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने हाल ही में अनामिका और सुमित को आगरा और मथुरा ले जाकर वहां के होटलों में ठहरने के रिकॉर्ड खंगाले। टीम आगरा के एक होटल पहुंची, जहां रजिस्टर चेक करने पर कुछ नए नाम सामने आए हैं। हालांकि फिलहाल इन नामों को गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये वही जगहें हैं जहां पीड़िता ने पहले ही सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। अब एसआईटी की जांच इन नए नामों के सामने आने के बाद और भी दिलचस्प मोड़ ले सकती है।

यह भी पढ़ें -  कैची धाम स्थापना दिवस पर सवा लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

अनामिका के पति ने दी थी तहरीर

बता दें इस मामले की शुरुआत जून में हुई थी, जब अनामिका के पति ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पत्नी अनामिका पर गंभीर आरोप लगाए थे। तहरीर में कहा गया था कि अनामिका ने उनकी नाबालिग बच्ची का यौन शोषण अपने प्रेमी और उसके दोस्त से करवाया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनामिका, सुमित पटवाल और दोस्त शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के दो पक्षों में हुवा विवाद मारपीट में बदला, एक घायल, तीन हिरासत में, तनाव,

कम वक्त में ही अनामिका ने राजनीति में किया था बड़ा मुकाम हासिल

कांड के खुलासे के बाद भाजपा ने अनामिका को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद भी वह विवादों से घिरी रही, खासकर तब जब जेल से मोबाइल इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। अब जांच में अनामिका के राजनीतिक सफर और उसके ‘तेज उठान’ की भी चर्चा हो रही है। जानकार बताते हैं कि हरिद्वार की भाजपा राजनीति में अनामिका ने बेहद कम वक्त में बड़ा मुकाम हासिल किया। इस दौरान उन्हें कुछ नेताओं और अफसरों का साथ मिला। जांच अगर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ती है, तो कई बड़े नाम और सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-ग्राफिक एरा के छात्र की संदिग्ध मौत: क्षेत्र में आक्रोश, मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग,देखे video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999