उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर

खबर शेयर करें -


टनकपुर (चंपावत)। जमीन खरीद के लिए दी गई रकम वापस न मिलने से परेशान एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार रात करीब 10 बजे पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में गश्त कर रही चीता मोबाइल पुलिस टीम को सड़क किनारे एक व्यक्ति ने आवाज देकर मदद मांगी। उसने पुलिस को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है।

यह भी पढ़ें -  मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित


पुलिस टीम ने तुरंत उसे उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचेश्वर क्षेत्र के मौड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा के रूप में हुई।


गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने खटीमा निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद और रुपये वापस न मिलने से उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे।

यह भी पढ़ें -  पेड़ से टकराई कार , 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999