उत्तराखंड- यहां घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के कलजीखाल ब्लॉक देर रात को मनियारस्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह मकान के निचले तल में सो रही थी

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर सियासी दलों की बेरुखी! आंदोलन के 19वें दिन भी तीनों दलों के मंडल अध्यक्ष नदारद

इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिसके कारण ऊपर की छत की सीलिंग का एक हिस्सा दिल टूट गया। जिसके मलवे से दबकर महिला की मौत हो गई। बताया कि जब सुबह महिला का बेटा चाय देने गया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मिलकर महिला के शव को मलवे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  यहाँ 29 नवंबर को रोजगार मेला, 8 कंपनियां देंगी रोजगार

बताया कि उनके द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999