Uttarkashi Cloudburst LIVE : नौ जवान समेत 42 लोग लापता, एक का शव बरामद

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के धराली गांव में में बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। कई होटल और घर मलबे में दब गए हैं। 60 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।


नौ जवान समेत 43 लोग लापता
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा में 42 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। जिनमें से धराली गांव के एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद हुआ है। शेष लापता 42 लोगोंं में 9 सेना के जवान हैं। साथ ही धराली गांव के 8 और निकटवर्ती क्षेत्रों के 5 लोग शामिल हैं। वहीं टिहरी जिले का 1, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के 6 व्यक्ति भी लापता बताए गए हैं। 29 नेपाली श्रमिकों के लापता होने की भी सूचना मिली है। जिनमें से मोबाईल नेटवर्क बहाल होने के बाद 5 व्यक्तियों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के संबंध में उनके ठेकेदारों से अधिक विवरण नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर मंडी में अचानक चलने लगी एक के बाद एक गोली, मची अफरा तफरी, दो श्रमिक घायल, पढ़ें पूरा मामला


उत्तरकाशी आपदा में नौ जवान समेत 43 लोग लापता

SP ने किया भू-स्खलन प्रभावी स्थलों का निरीक्षण

उत्तरकाशी एसपी सरिता डोभाल ने सोमवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरुद्ध और भू-स्खलन प्रभावी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसपी ने डेंजर जोन पर तैनात पुलिसकर्मियों को सावधानी बरतने और लोगों को अनावश्यक आवगमन न करने देने की हिदायत दी है। साथ ही निर्देश दिए कि भू-स्खलन प्रभावी जोन पर आवगमन के लिए तैयार किए गये वैकल्पिक मार्गों से लोगों को सकुशल पास करवाने करवाया जाए।

पेड़ को काटकर झील को खोलने का प्रयास जारी

यह भी पढ़ें -  10 महीने से अधूरी सड़क, उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी, Gen alpha और Gen Z युवाओं ने किया प्रदर्शन


हर्षिल में बनी अस्थायी झील के मुहाने से पेड़ को काटकर झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगोत्री हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी

उत्तरकाशी से हर्षिल, धराली के बीच अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे को सुचारु करने का कार्य तेज़ी से जारी है। पुलिस के जवान भी विभिन्न निर्माण साइट और डेंजर जोन पर तैनात हैं।

गंगोत्री हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी

गंगोत्री हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी

मलबे में दबे लापता लोगों की तलाश शुरू

धराली आपदा के सातवें दिन मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ की टीमें मलबे के बीच खुदाई कर लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। लोगों को ढूंढने के लिए रेको डिडेकटर मशीन की मदद ले रही है।

यह भी पढ़ें -  Jaisalmer Bus Accident पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

मैनुअली होगा कृत्रिम झील से पानी निकासी का कार्य


सिंचाई विभाग हर्षिल में बनी कृत्रिम झील से पानी की निकासी का रास्ता बनाने का काम मैनुअल करने की तैयारी में है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और श्रमिक आज हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचेंगे। झील पर जल निकासी का कार्य करने के लिए यूजेवीएनएल की टीम हर्षिल पहुंच गई है।

रेस्क्यू में बाधा बना बारिश

उत्तरकाशी में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण धराली क्षेत्र के लिए हेली रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया है।

लिमच्यागाड़ में वैली ब्रिज तैयार

लिम्चागाड के पास पुल बहने से अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जिसे यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है।वहीं डबरानी, सोनगाड़, हर्षिल, धराली में अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999