उत्तरकाशी मस्जिद मामला : हिंदू संगठनों ने चार नवंबर को बुलाई महापंचायत, आठ नामजद समेत 208 पर मुकदमा

खबर शेयर करें -
पुलिस बल तैनात

उत्तरकाशी मस्जिद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब जनाक्रोश रैली बुलाने वाले हिंदू समुदाय ने चार नवंबर को महापंचायत का ऐलान किया है। फिलहाल दिवाली के त्यौहार को देखते हुए कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आठ नामजद समेत 208 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरकाशी मस्जिद मामले में सामने आया ये अपडेट

उत्तरकाशी मस्जिद मामले में अब हिंदू संगठनों ने फैसला लिया है कि फिलहाल दिवाली के चलते कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्होंने चार नवंबर को इस मामले में महा पंचायत बुलाई है। इस बैठक का आयोजन विश्वनाथ मंदिर सभागार में होगा। जिसमें आंदोलन की आगे की प्लानिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतर्कलह: अब इस नेता ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज से पार्टी को नमस्ते’

मामले में आठ नामजद समेत 208 पर मुकदमा

मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक इस मामले में आठ के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले में धारा 163 लागू है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय घेराव, कार्रवाई की मांग पर अड़ा विपक्ष

घरों में ही पढ़ी लोगों ने जुमे की नमाज

जिले में शांति व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई है जिसके चलते आज जुमे की नमाज भी अदा नहीं की जा सकी। जिसके चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों पर रहकर ही जुमे की नमाज पढ़ी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  युवा वैज्ञानिकों का कमाल: सात मिनट में चार्ज, 36 मिनट तक चलेगी ये बैटरी; इन उपकरणों में कर सकते हैं इस्‍तेमाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999