UTU पेपर लीक मामला: प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से पहले शेयर किए थे सवाल

खबर शेयर करें -

 

police-arrested-assistant-professor-utu-paper-leak-case

आज यानी, गुरुवार 23 जुलाई को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक हुआ था। इसी बीच अब पुलिस ने परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में दून पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को ऐसे प्रश्न साझा किए, जो बाद में प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल खाते पाए गए।

UTU पेपर लीक मामला: व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से पहले शेयर किए थे सवाल

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनय कुमार पटेल की शिकायत पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान, 08 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल का बनभूलपुरा हिंसा के दंगाई पर लगातार कार्यवाही जारी

जिसमें तीन जुलाई को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में कार्यरत सहायत प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप पर कुछ प्रश्नों को शेयर किया गया। जिसको पेपर खत्म होने के बाद मिलान किया गया तो काफी प्रश्नों में समानता मिली।

जांच समिति का हुआ गठन

इसी को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जांच समिति का भी गठन किया गया। जिसमें पाया गया कि सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों पर समान प्रश्न साझा किए थे। सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार ने छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ये काम किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

इसी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा ने कार्यवाही करते हुए आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी से प्राप्त उपकरणों की भी जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में शामि अन्य अभियुक्त गणों के संबंध में सबूत जुटाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999