उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़ का हल्द्वानी में शानदार स्वागत, कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड स्कूल के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

खबर शेयर करें -

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे तो हल्द्वानी में उनका शानदार स्वागत हुआ। आर्मी हेलीपैड पर खुद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह स्वागत के लिए मौजूद रहे। उनके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और मेहमाननवाजी की परंपरा से रूबरू कराया।

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए हल्द्वानी में माहौल पूरी तरह से तैयार किया गया था। लोकसभा सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, वन और पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन समेत कई अफसर वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में ट्रिपल मर्डर, आरोपी ने पेचकस से की तीनों की हत्या

जगदीप धनखड़ इस दौरे में शेरवुड स्कूल में होने वाले कार्यक्रम और कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक की सभी तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999