पुलिस जवान का निर्ममता से पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल ,निलंबित

खबर शेयर करें -

राज्य के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर स्थानीय कोतवाली पुलिस के उस जवान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है जिसका सोशल मीडिया पर एक युवक की निर्ममता से पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। एसपी ममता बोरा ने इसकी पुष्टि की है।

इस युवक को विजय कुमार ऊर्फ बिज्जू नामक यह जवान तब तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नहीे हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पूरी तरह से बेहोश है और विजय कुमार उस पर पागलों की तरह गाली देते हुए थप्पण व घूसों की बरसात कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  यहां छात्र नेता ने लगाई फांसी परिजनों में मचा कोहराम

जबकि उसके पास खड़े कुछ लोग उसका नाम ले लेकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी ममता बोरा के अनुसार एसएसपी उधमसिंह नगर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999