वीडियो-शुरू हुआ मतदान , उत्साहित नजर आ रहे मतदाता

खबर शेयर करें -

चंपावत विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है। उन्होंने बताया कि सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

  • प्रातः 9:00 बजे तक 16.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
यह भी पढ़ें -  देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ का उद्घाटन

  • दिव्यांग, बुजुर्ग एवं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का स्वागत करने हेतु पारंपरिक परिधान में बालिकाएं।
  • अभय, अजय, अभिषेख (तीनों तिड़वा भाई हैं) युवा मतदाता जो कनल गांव के रहने वाले हैं द्वितीय बार जीआइसी बूथ पर अपना मत डाला।

बता दें कि इस उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
उपचुनाव के लिए 151 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से 76 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन वेबकास्टिंग की जाएगी।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वेबकास्टिंग की प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना पर कार्यशाला

डीएम ने बताया कि 151 मतदान केंद्रों में से 32 संवेदनशील केंद्र हैं. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा. पांच बजे बाद किसी भी मतदाता को बूथ परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जो मतदाता मतदान बूथ में पहुंच गए हैं और पंक्ति में खड़े हैं उन्हें ही पांच बजे बाद मतदान करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया जिन केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है इन बूथों की सुरक्षा, एसएसबी और पीएसी के हवाले की गई है, वहीं
एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की उड़न परी ने नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999