आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर मांगें 50 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

खबर शेयर करें -
paise rupee

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस की टीम ने रुड़की ग्रामीण द्वितीय क्षेत्र में तैनात एक महिला सुपरवाईजर राखी सैनी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें राखी ने यह रकम आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन (Promotion of Anganwadi Assistants) के नाम पर मांगी थी।

आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर मांगें 50 हजार

मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता सपना कश्यप जो की आंगनबाड़ी सहायिका केंद्र नंबर 7, भौरी रुड़की, ग्रामीण द्वितीय में कार्यरत हैं ने विजिलेंस से शिकायत की थी। सपना ने बताया था कि उससे प्रमोशन करने की एवज में आंगनबाड़ी सुपरवाईजर ने 50 हजार की मांग की है। शिकायत के आधार पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री ने किया पौड़ी के CMS को सस्पेंड, करोड़ों को CT स्कैन मशीन के रखरखाव में बरती थी लापरवाही

विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

आरोपी महिला सुपरवाईजर को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। विजिलेंस ने राखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की जांच में जुट गई है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग का 100 से ज्यादा लोग हुए शिकार ,सीएम ने जाना अस्पताल पहुंचकर हाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999