किच्छा में ग्राम प्रधान के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें -

किच्छा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां दिनदहाड़े भाजपा नेता और किच्छा विधानसभा के अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के किच्छा के निवासी 25 वर्षीय आसिफ पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसके चलते आसिफ की गोली लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  27 फरवरी को होगी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक, प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर

आसिफ भाजपा नेता और किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रधान ग्राम दरउ से गफ्फार खान का भतीजा था, गोली चलने से आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों की माने तो हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, जिसमें चुनाव हारने के बाद एक पक्ष के नेता और उनके समर्थक लगातार दबाव बना रहे थे। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि सोची समझी रणनीति के तहत हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, जानिए अंतिम तिथि और शुल्क विवरण

घटना दोपहर की बताई जा रही है जब 20 से अधिक हथियारबंद लोग राइफल पिस्टल और बंदूक लेकर गफ्फार के घर में घुस आए, जिन्होंने 60 से 70 राउंड की फायरिंग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999