अयोग्य घोषित होने के बाद Vinesh Phogat की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

Ad
खबर शेयर करें -

पेरिस से भारतीय रेसलर विनेश फोगाट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो डिस्क्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि डीहाईड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।


ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद अचानक विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि फोगाट को डीहाईड्रेशन हो गया था। जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई थी। बता दें कि ओवरवेट की वजह से फोगाट रेसलिंग फाइनल मुकाबले से पहले ही डिसक्वालीफाई हो गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ली पति की जान.

Vinesh Phogat के हाथ से सिल्वर मेडल भी गया
विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) कर दिया गया है। ज्यादा वजन होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दरअसल विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में नियमों के मुताबिक फोगाट को सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। 50 किलोग्राम वर्ग की इस प्रतियोगिता में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ही हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा दंगे में शामिल अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति की कुर्की, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर

क्या कहते है नियम?
अपने पहले मैच से पहले यानी मंगलवार को विनेश ने अपना वेट 50 किलोग्राम फिक्स कर लिया था। नियम कहते है कि पहलवानों को कम से कम दो दिन अपनी वजन कैटेगरी में रहना होता है। ऐसे में फोगाट का वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  सिडकुल ड्यूटी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बीते दिन फोगात रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई थीं। उन्हें रेसलिंग में स्वर्ण पदक के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में चार बार विश्व चैपियन और टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जापान की युई सुसाकी को हराया था।

Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999