BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठी: CM पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने किया तीखा हमला

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर गदरपुर से BJP विधायक अरविंद पांडे के नाम से घूम रहे एक कथित पत्र ने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस पत्र में विधायक ने उत्पीड़न और उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।

BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता कर इस पत्र का हवाला देते हुए धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल से दो बार मिलने का समय मांगा लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि वे प्रदेश में हो रही कथित कुर्कृतियों की शिकायत करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

गोदियाल ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग प्रदेश के हित के बजाय अपने हित में सिस्टम का दुरुपयोग कर रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि उनके पास एक पत्र आया है। जो भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के नाम से लिखा बताया जा रहा है, जिसकी सच्चाई अब सरकार को सामने लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्र में जिस व्यक्ति को संबोधित किया गया है, उसका नाम काले रंग से छिपाया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले में चला सत्यापन एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान,जानिए कहां कहां पर हुई कार्रवाई
Arvind Pandey Allegations Against CM
Arvind Pandey Allegations Against CM

सीएम धामी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

पत्र में कथित तौर पर लिखा गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया, यहां तक कि परिवार को धमकाने और राजनीतिक-सामाजिक जीवन खत्म करने की बात भी कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने इस पूरे मामले के लिए एसआईटी जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि जब सत्तापक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा।

यह भी पढ़ें -  सदन में महिला आरक्षण नहीं, मोदी संरक्षण बिल गिरा…’,- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा

अरविंद पांडेय बोले मैंने कोई पत्र नहीं लिखा है

वहीं दूसरी ओर विधायक अरविंद पांडेय ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने इस पत्र को फर्जी बताकर विपक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने संगठन को ऐसा कोई पत्र नहीं दिया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999