Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस, शर्म से हुईं लाल फिर पलटकर किया ये, VIDEO Viral

खबर शेयर करें -

ipl-2025 virat-anushka-flying-kiss-viral-moment rcb vs lsg 2025

Virat Kohli Anushka Sharma VIDEO: बीते दिन IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू आपस में भिड़े थे। एक ओर जहां RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में टॉप-2 में अपनी पकड़ मजबूत की।

वहीं दूसरी ओर इस मैच में एक दिल छू लेने वाला पल भी देखने को मिला। जिसने फैंस के दिलों में कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का (Anushka Sharma) के लिए प्यार और बढ़ा दिया। ये लम्हा सोशल मीडिया पर VIDEO Viral हो गया।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद भी नहीं हुआ किसान की मौत का खुलासा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Virat Kohli ने बीच मैदान दी Anushka Sharma को फ्लाइंग किस

मैच खत्म होते ही जब RCB के खिलाड़ी मैदान में जीत का जश्न मना रहे थे। तभी विराट कोहली ने स्टैंड की तरफ देखा। जहां उनकी लकी चार्म और पत्नी अनुष्का शर्मा बैठी थीं। मुस्कुराते हुए विराट ने उन्हें फ्लाइंग किस भेजा। अनुष्का पहले तो थोड़ी शर्मा गईं। लेकिन फिर वो भी मुस्कुराई और विराट को फ्लाइंग किस देकर जवाब दिया।

यह भी पढ़ें -  विद्या भारती स्कूल पहुंचे सीएम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

सोशल मीडिया पर VIDEO Viral

ये छोटा सा लेकिन बेहद खास लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इसे “मोमेंट ऑफ द डे” बता दिया। एक यूज़र ने लिखा, “RCB की जीत से ज्यादा तो विराट-अनुष्का का ये फ्लाइंग किस दिल जीत गया।” वहीं किसी ने कहा – “जब प्यार सच्चा हो, तो स्टेडियम भी मंदिर जैसा लगने लगता है।”

यह भी पढ़ें -  राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, इन राज्यों में इस दिन को अपनी मांगों को लेकर किसान देंगे धरना

मैच में हुआ क्या?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 विकेट पर 227 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 118 रन की तूफानी पारी खेली। जबकि मिचेल मार्श ने 67 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों के बीच 152 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई।

जवाब में RCB की ओर से विराट कोहली ने 54 रन की ठोस पारी खेली। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 85 रनों की मैच जिताऊ इनिंग खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। लेकिन जीत के साथ जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था विराट और अनुष्का का प्यार से भरा वो पल। जिसने क्रिकेट के रोमांच में इमोशन्स का भी तड़का लगा दिया

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999