चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की जलकर मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी आवास में एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र दौलत राम उम्र लगभग 52 वर्ष ग्राम देवली, लोधिया अल्मोड़ा विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र हवालबाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि रात्रि में सोने के बाद कमरे में जले बिजली के हीटर से उसके बिस्तर में आग लग गई। और आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  भाजपा महानगर कार्यालय में उत्तराखंड प्रतियोगिता परीक्षा अध्यादेश 2023 के बाद हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन


थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सोने से पहले हीटर को बंद करना भूल गया। तथा रात्रि में बिस्तर में हीटर से आग लगने के कारण वह उसमें बुरी तरह झुलस गया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु अल्मोड़ा भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999