जो सांड़ को लाए हैं, हम उनको हटाएंगे, समाजवादी पार्टी का भाजपा पर पलटवार

खबर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में जमसभा की. इस दौरान एक कार्यकर्ता ने सांड़ समेत लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर गाना गाया.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7 में 5 चरणों के लिए मतदान होना अभी बाकी है. ऐसे में तमाम सियासी दल और नेता इन इलाकों में पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इस बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार प्रचार करने उतरे. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिए प्रचार किया. वहीं इस दौरान एक मज़ेदार नजारा देखने को मिला. यहां रैली में SP कार्यकर्ता ने सांड़ समेत लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर गाना गाया. इस दौरान मुलायम सिंह मंच से मुस्कुराते रहे. गाने के बोल थे- जो सांड को लाए हैं, हम उनको हटाएंगे, यूपी में सपा वाली साइकिल को जीताएंगे. इस पर मुलायम सिंह भी मंच से मुस्कुराते रहे. वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करहल विधानसभा में अपनी पहली चुनावी रैली में सपा की किसान हितैषी नीतियों और चुनावी घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर किसान, युवा और व्यापारियों को मजबूत करने का काम करेंगे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पत्नी ने साक्षात भगवान बन पति को फोन कर कबूल जाने से रोका वरना आज हालत क्या होते सोच नहीं सकते- संजय
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999