उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सतर्क रहें

खबर शेयर करें -

 

mausam

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए नयी चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में 20 मार्च को कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च यानी आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  Mukhtar Ansari: एक अपराधी का अंत हुआ, धरती से बोझ कम हुआ, पूर्व विधायक की पत्नी के बोल

22 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम का मूड खराब ही रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999