उत्तराखंड में पांच जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की 11 मार्च के लिए चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

weather update

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। इसके अलावा शेष 8 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  अब भारत निशाने पर!, 500 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप! हो गई पूरी तैयारी- Trump Tariff

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 12 और 13 मार्च को भी प्रदेश के इन्हें पांच जिलों में मौसम ख़राब रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को मौसम ज्यादा जिलों को प्रभावित करेगा। वहीं 15 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-इस विवि में उत्तर पुस्तिकाओं के गलत मूल्यांकन के जांच के आदेश, दोषी परीक्षक 10 साल के लिए..........
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999