1 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम: IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 1 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं- कहीं बारिश होगी। साथ ही इन जनपदों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी को बड़ा झटका!, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मौसम विभाग के निदेशक की माने तो राज्य में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस वजह से आने वाले तीन दिन यानी 3 फरवरी तक उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। वैज्ञानिकों ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1144 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला, जंगल की आग हुई बेकाबू; रिहायशी क्षेत्रों में जान पर संकट

बारिश-बर्फ़बारी से गिरेगा तापमान
मौसम विभाग की माने तो उक्त जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 मीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा और तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चौखुटिया में 50 बेड का बनेगा अस्पताल, मुख्यमंत्री बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999