उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,,, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार..।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड—  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

इसके चलते शुक्रवार रात से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी।

पहाड़ी इलाकों में पारा गिरने लगा—-

1 दिसंबर को ही पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान नीचे आया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में पारा और गिर सकता है।

यह भी पढ़ें -  एक शर्त पर ही लौटाऊंगा…’, इस शर्त पर Asia Cup Trophy देने को तैयार Mohsin Naqvi

मैदानी जिलों में धुंध और कोहरा—-

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध छाई रही। कई जिलों के लिए सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा या कुहासा रहने की संभावना है।

देहरादून का मौसम—

राजधानी देहरादून में आसमान सामान्यतः साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान – करीब 26°C
न्यूनतम तापमान – लगभग 9°C

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस की नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही — 10 किलो अवैध गांजा बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल—

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रमुख जगहों का तापमान इस प्रकार रहा..

देहरादून – अधिकतम 26.4°C | न्यूनतम 8.3°C
पंतनगर – अधिकतम 24.3°C | न्यूनतम 5°C
मुक्तेश्वर – अधिकतम 23°C | न्यूनतम 7.8°C
नई टिहरी – अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 6.4°C

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार

See also आईएफएस रंजन कुमार मिश्र बने उत्तराखंड वन विभाग के नए प्रमुख।.

आगे का मौसम—

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999