उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,,, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार..।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड—  उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

इसके चलते शुक्रवार रात से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी।

पहाड़ी इलाकों में पारा गिरने लगा—-

1 दिसंबर को ही पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान नीचे आया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में पारा और गिर सकता है।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश का अलर्ट: 5 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मैदानी जिलों में धुंध और कोहरा—-

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध छाई रही। कई जिलों के लिए सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा या कुहासा रहने की संभावना है।

देहरादून का मौसम—

राजधानी देहरादून में आसमान सामान्यतः साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान – करीब 26°C
न्यूनतम तापमान – लगभग 9°C

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा पहुंचे, स्टेडियम से शहीद पार्क तक भव्य आयोजन LIVE

सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल—

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रमुख जगहों का तापमान इस प्रकार रहा..

देहरादून – अधिकतम 26.4°C | न्यूनतम 8.3°C
पंतनगर – अधिकतम 24.3°C | न्यूनतम 5°C
मुक्तेश्वर – अधिकतम 23°C | न्यूनतम 7.8°C
नई टिहरी – अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 6.4°C

यह भी पढ़ें -  युवाओं के लिए पेश की मिसाल- केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल का IIT मद्रास में हुआ चयन।

See also आईएफएस रंजन कुमार मिश्र बने उत्तराखंड वन विभाग के नए प्रमुख।.

आगे का मौसम—

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999