उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट: सभी 13 जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी, बोले कोटद्वार आकर जल्द लूंगा जिम की मेंबरशिप

मैदानी जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत कई मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश
इससे पहले गुरुवार को राज्य के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ पर्यावरण दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं नैनीताल जिले के रामनगर, पीरुमदारा, प्रतापपुर, ढीकुली और बैलपड़ाव में भी बारिश दर्ज की गई।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
8 मई
पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

9 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गर्जना की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने के आसार हैं।

10 मई
प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999