उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा

खबर शेयर करें -

 

winter weather mausam

उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

पहाड़ों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के माने तो 16 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्साें में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  रिस्पना पुल पर चलती कार में लगी आग, हल्द्वानी के पांच क्रिकेटर थे सवार

21 जनवरी तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 21 जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कोहरा छाया रहने से आवाजाही करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के अपील की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999