उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम: IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, सावधान रहें

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? 19 february uttarakhand weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की सक्रियता होने से प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालां

यह भी पढ़ें -  एसएसपी ने कई दरोगाओं के किये तबादले

फरवरी के महीने में हो रही अप्रैल जैसी गर्मी

हालांकि बदले मौसम से तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बता दें उत्तराखंड में इस बार फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप की वजह से तापमान सामान्य से बहुत ऊपर जा रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी यहां आरोपी ने युवती के साथ जबरन बनाए शारीरिक संबंध,फिर की शादी,अब कर रहा ये डिमांड, पड़े खबर

तापमान पर डालें नजर

वहीं तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून जिले का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 10.3 दर्ज किया गया। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम 5.5 डिग्री रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान18.7 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999