उत्तराखंड में 27 फरवरी को बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-aaj mausam kaisa rahega heavy-rain-will-continue

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

27 फरवरी को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 27 फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद एक और दो मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तीन मार्च को पहाड़ों में एक बार फिर मौसम बदलेगा।

यह भी पढ़ें -  राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू को तत्काल प्रभाव से समाप्त,आदेश जारी

फरवरी में ही होने लगा गर्मी का एहसास

राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बढ़ते पारे ने लोगों को फरवरी मेें ही मई या जून जैसी गर्मी का एहसास करा दिया है। मैदानी इलाकों की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा, जिससे वहां गर्मी का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से के लिए शीत लहर या शीत दिवस की कोई चेतावनी जारी नहीं की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999