उत्तराखंड में आज भी खराब रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में 2 मई को कैसा रहेगा मौसम? (2 May uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई को चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए, लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार से दून पहुंचा सीएम धामी का प्रचार रथ, बोले 36 हजार वोटों से ज्यादा होगा इस बार जीत का अंतर

5 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहने वाला है। 3 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होगी। जबकि 4 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ एयर बागेश्वर जिले में बारिश और 4400 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी के आसार हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999