चेकिंग के लिए बाइक रोकी तो युवकों ने दरोगा से कर दी हाथापाई, नेम प्लेट भी खींची

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों द्वारा दरोगा से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देरा रात बनभूलपुरा थाना इलाके के ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी।

दरोगा मनोज यादव ने बताया कि उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना हेलमेट आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोका गया तो चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए उन्हें को धमकाना शुरू कर दिया। कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वायरलैस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  यहां महिला के साथ मेडिसिन होम डिलीवरी के नाम पर की घिनौनी हरकत,मिलाई दवा में नशे की गोली; फिर बेसुध हुई महिला तो किया दुष्कर्म….

दरोगा मनोज यादव की ओर से दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999