शेयर मार्केट में हुआ नुकसान तो बन गया चोर, पहले रेकी फिर चोरी की घटना को देता था अंजाम

खबर शेयर करें -

crime-news-thief-arrested-roorkee-haridwar

Haridwar News: हरिद्वार के रुड़की से एक शातिर चोर का मामला सामने आ रहा है। ये चोर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोर के पास 15 लाख रुपए के आभूषण मिले है। दरअसल आोरपी के शेयर मार्केट में पैसे डूब गए। इसी घाटे को पूरा करने के लिए वो चोरी करता था। शक ना हो इसलिए चोरी वाले आभूषणों पर गोल्ड लोन लेता था। हालांकि चोर पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया। पुलिस ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

crime news

haridwar News: रुड़की से चोर को किया गिरफ्तार

दरअसल 17 नवंबर को एक महिला ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें बताया गया कि घर से सोने के आभूषण चोरी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा आरक्षण

शेयर मार्केट में डूब गए पैसे

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी बीच पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो तीन-चार सालों से शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा है। लेकिन नुकसान की वजह से वो कर्ज में डूब गया।

यह भी पढ़ें -  Good news : सीएम धामी ने दी खटीमा को 35 लाख से अधिक की सौगात

आर्थिक तंगी के चलते बना चोर

पैसा डूबने की वजह से उसने चोरी करना शुरू किया। पुलिस ने भी आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात ढ़ूढ निकाले। बताते चलें कि चोर पढ़ा-लिखा युवक है। चोरी के लिए वो पहले इधर-उधर घूम कर रेकी करता था। जिसके बाद चोरी करने वहां जाता था

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999