पर्ल कुमारी बनी सुपर लिटिल मॉडल प्रतियोगिता की विनर, जबकि ओम बोरा ने दूसरा व नियति आर्या व रुद्र साल्वे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय सुपर लिटिल मॉडल-2023 प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में चार महत्वपूर्ण राउंड थे, जिसमे परिचय, रैम्प वॉक, टेलेंट व प्रश्न उत्तर राउंड थे।
प्रतियोगिता में सभी निर्णायकों के चारो राउंड के अंकों के कुल जोड़ के बाद प्रथम स्थान-पर्ल कुमारी, दूसरा स्थान-ओम बोरा व तीसरा स्थान- नियति आर्या व रुद्र साल्वे को मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक-शीतल बिष्ट, इंज़ा मुशरिफ व सौम्या पतलिया थे। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाना था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, चंद्रा नेगी, गंगा राणा, सोनी मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, प्रकाश तिवारी, आयुषी तिवारी, नेहा बिष्ट व मेघा त्रिपाठी उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-हल्द्वानी पहुँचे पूर्व सीएम रावत,मीडिया से कही ये बात

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999