वैष्णो देवी में पिटते-पिटते बचे बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव, हाथापाई करने को आमादा हुआ शख्स

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली : जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ एक बुरी घटना हो गई। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव हाल ही में अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस दौरान वह भीड़ से घिर गए और झड़प हो गई।

दरअसल, कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। एक शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प हो गई। एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे। हालांकि, समय रहते तुरंत वहां से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस महिला नेताओं ने थामा BJP का दामन, प्रदेश महामंत्री Deepti Rawat ने बताया बड़ा कारण

भीड़ से घिरे एल्विश यादव
सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने राघव को घसीट लिया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इतने में एल्विश वहां से भाग गए। शख्स, राघव का कॉलर पकड़कर उन्हें मारने की कोशिश करने लगा। इतने में गार्ड्स आए और वे राघव को लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही!, यहां पर बनी अवैध मस्जिद को किया सील

इस वजह से हाथापाई करने को आमादा हुआ शख्स
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये झड़प एक सेल्फी को लेकर हुई। दरअसल, एक शख्स एल्विश और राघव के साथ फोटोज क्लिक कराना चाहता था। मना करने पर उसने गुंडागर्दी शुरू कर दी और मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर एल्विश और राघव का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर को जा रहा स्कूटी सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल

जब विवादों में घिरे एल्विश यादव
कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम मामले से जुड़ा था। उन पर सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप था। यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में एल्विश ने सफाई दी थी कि यह सभी आरोप झूठे हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999