उपराष्ट्रपति पहुंचे हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां कुल सवा घंटे तक रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उदासीनता' मई माह में "जल स्तर कम होने से पर्यटन झील के मल्लिताल छोर पर दिख रहे है डेल्टा",भीमताल झील की वर्ष 1998 में हुई थी सफाई, झील को सफाई के लिए 27 साल से है इंतजार

12:15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन सत्र में विद्वत पद संचलन और संबोधन के बाद 12 बजकर 15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। बता दें कि लोकसभा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल ले.ज. सेनि गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही योग गुरु स्वामी रामदेव, विवि कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु के अलावा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी मंच पर आसीन रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का मददगारी में दुग्ध संघ के कामगार रैक्वाल का नाम जुड़ा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999