शादी का झांसा देकर महिला के साथ फौजी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

महिलाओं के साथ दुष्कर्म को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है वैसे ही मामला चंपावत जिले में सामने आ रहा है यहां पर एक फौजी के द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फौजी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहरहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार पाटी ब्लॉक निवासी एक छात्रा चम्पावत में पढ़ाई करती है।

करीब चार साल पूर्व छात्रा की मुलाकात चम्पावत मुख्यालय के नजदीकी गांव निवासी रंजीत बोहरा नाम के युवक से हुई थी।रंजीत सेना का जवान है, जो राज्य से बाहर ड्यूटी करता है। छात्रा का आरोप है कि रंजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। मुंह खोलने पर छात्रा को धमकी भी दी गई। आरोप है कि रिश्ते की बात करने पर रंजीत शादी से मुकर गया। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  LT भर्ती, पुलिस रैंकर्स भर्ती, वाहन चालक भर्ती समेत इन 8 भर्तियों की अपडेट