महिला ने पति और दो बच्चों की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गोरखपुर। एक जघन्य घटना में महिला ने अपने पति और दो बच्चों को चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। दोनों बच्चे सौतेले थे।घटना साहबगंज की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सहजनवां थाना इलाके के सहबाजगंज में रात करीब 1:30 बजे महिला नीलम गुप्ता (32 वर्ष) ने पति अवधेश गुप्ता (35 वर्ष) सहित बेटों आर्यन (7 वर्ष) और आरो उर्फ पीहू (6 वर्ष) की चाकू से गोदकर की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें -  यहाँ परीक्षा फल आने के बाद यहां छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हुई मौत, पढ़े पूरी खबर।

पुलिस के अनुसार अवधेश गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद नीलम से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अवधेश के दो बेटे आर्यन और आरो उर्फ पीहू हुए थे। संतकबीर नगर जिले की रहने वाली नीलम गुप्ता भी अपनी पहली शादी से हुई एक बेटी साथ लेकर आई थी। 8 माह से नीलम, अपनी बेटी संग दूसरे पति और सौतेले बेटों संग रह रही थी।

यह भी पढ़ें -  शिक्षक ने की ढाई साल के मासूम की जमकर पिटाई, SDM के पास शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावक

शनिवार-रविवार की रात महिला ने पुलिस को कॉल पर बताया कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर पति और बेटों को मारपीट रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अवधेश और उसके दोनों बेटे एक कमरे में खून से लथपथ पड़े हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999