Women World Cup 2025: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, किस टीम से होगी भिड़ंत, जानें?

खबर शेयर करें -
womens-world-cup-2025-semifinal-schedule-india

Women World Cup 2025 Semifinal Match India: बीते दिन टीम इंडिया ने महिला वनडे कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। 23 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से मात दी।

भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। ये वहीं तीन टीमें है जिससे टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में मैच हारी है। सेमीफाइनल का टिकट पक्का होने के बाद चलिए जानते है कि टीम की किसके साथ भिड़ंत होगी?

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : यहां कार खाई में गिरने से मामा और भांजी की मौत, 6 घायल

Women World Cup 2025 Semifinal Match India सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 11 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है। जिसके बाद 10 अंक के साथ साउथ अफ्रीका, नौं अंकों के साथ इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। तो वहीं छह अंक के साथ भारतीय टीम टॉप फोर में आखिरी टीम है।

नहीं बदलेगी टीम इंडिया की पोजिशन

सेमीफाइनल का टिकट मिलने के बाद भी इन सभी टीमों को एक-एक मुकाबला अभी और खेलना है। आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड और भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से खेला जाना है। अगर टीम ये मैच जीत भी जाती है तो भी प्वाइंट्स टेबल पर उसकी पोजिशन नहीं बदलेगी। हालांकि बाकी ऊपर टॉप 3 पोजिशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- बाबासाहेब अंबेडकर के जन्म दिवस पर निकाली रैली,पूर्व पार्षद राधा आर्या द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका में नंबर 1 की होड़

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले ग्रुप मैच में जो भी टीम जितेगी वो टॉप पर पहुंच जाएगी। हालांकि ऑस्ट्रलिया को साउथ अफ्रीका हरा दे, इसकी उम्मीद थोड़ी कम है। आकंड़ों को देखे तो दोनों टीम के बीच खेले गए 18 वनडे मैचों में केवल एक बार ही साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से जीत पाई है। 16 बार उसको हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं इंग्लैंड के पास दूसरे नंबर में पहुंचने का मौका है। आखिरी ग्रुप मैच जीतने पर वो 11 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया अपने मैच में साउथ अफ्रीका को हराती है तो।

यह भी पढ़ें -  38 वे राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में 11 खिलाड़ी हल्दूचौड़ के, लगा बधाईयों का तांता

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

अभ सवाल ये है कि भारतीय टीम का मुकाबला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में किसके साथ होगा? 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल होना है। जिसमें टीम इंडिया का खेलना तो तय है। टीम का मुकाबला टेबल टॉपर से होगा।

अब वो ऑस्ट्रेलिया होगी या फिर साउथ अफ्रीका ये तो 25 अक्टूबर को पता चल जाएगा। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रुप स्टेज का मैच होना है। दोनों में से जो भी टीम जितेगी उसका मुकाबला भारतीय टीम के साथ होगा। दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999