World Environment Day : पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

CM honored who did excellent work in field of environment

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के नागरिकों को पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए ‘प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड’ की शपथ भी दिलाई.

पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

सीएम धामी ने ‘सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार–2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया. सरकारी श्रेणी में नगर निगम रुद्रपुर को यह सम्मान मिला, जिसे उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने प्राप्त किया. वहीं गैर सरकारी श्रेणी में पर्यावरण योद्धा विजय जड़धारी और प्रताप सिंह पोखरियाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें -  नीला ड्रम रिटर्न! पति की हत्या कर फरार हुई 3 बच्चों की मां, लाश गलाने के लिए डाला नमक

सीएम धामी ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया. साथ ही इको टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित पोर्टल का लोकार्पण भी किया. इस दौरान स्कूली बच्चों को कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक के विकल्प को अपनाने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें -  VIDEO: Pak की इंटरनेशनल बेइज्जती!, बात करते हुए निकल गए मोदी-पुतिन, देखते रह गए शहबाज शरीफ
cm dhami news
सीएम धामी ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

फलदार वृक्ष लगाने का किया आह्वान

सीएम धामी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक वन डिवीजन में कम से कम एक हज़ार फलदार वृक्ष लगाए जाएं, जिससे जंगली जानवरों के लिए आहार उपलब्ध हो सके. उन्होंने आम जनता और तीर्थयात्रियों से अपील की कि जंगली जीवों को हानिकारक वस्तुएं न खिलाएं और विशेष अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें.

यह भी पढ़ें -  24 अप्रैल के बाद से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

ग्लेशियर और घने जंगल हैं उत्तराखंड की पहचान : CM

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता, नदियां, ग्लेशियर और घने जंगल राज्य की पहचान हैं. इन्हें बचाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है. सीएम ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे राष्ट्रीय अभियानों जैसे सोलर मिशन, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और नमामि गंगे अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं देश को पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में आगे ले जा रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999