यशपाल आर्य ने इन लोगों पर लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने और अपने पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य के ऊपर हुए हमले के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पर साजिश का आरोप लगाया। यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए जानलेवा हमले के बाद बाजपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं हमले के बाद हल्द्वानी स्थित अपने आवास पहुंचे यशपाल आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इस हमले के पीछे राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साजिश है और उन्हीं के इशारे पर बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा ने अपने साथियों के साथ उनके और उनके पुत्र के ऊपर हमला कर दिया साथ ही लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर गाड़ी के दरवाजे को जबरन खोंलने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  झोलाछाप डॉक्टर का वीडियो वायरल, मरीजों से कर रहा हर बीमारी के इलाज का पक्का दावा, CMO ने लिया संज्ञान

इस बीच उनके कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर उनकी और संजीव आर्य की जान बचाई, इस दौरान उनके एक कार्यकर्ता को भी काफी चोटें आई हैं, यशपाल आर्य ने सीधे तरीके से अपने ऊपर हुए हमले के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे समेत बाजपुर के कुछ अराजक तत्वों पर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें -  जीवन की सुरक्षा लगा दी दाव पर इस कबाड़ी ने,6 पर मामला दर्ज,कबाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा भी हटा ली थी। जिसके बाद उनके द्वारा गृह सचिव से बात की गई थी कि उनकी जान को खतरा है।
उन्होंने कहा कि उनको सुरक्षा प्रदान की जाए लेकिन आज जिस तरह से उनके और उनके पुत्र संजीव आर्य के ऊपर बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा और उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है की राज्य सरकार पूरी तरह से बौखला गई है और जिसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता देगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999