नाबालिग का अपहरण कर ले गया युवक गिरफ्तार, युवती बरामद

खबर शेयर करें -

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गये युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जनवरी को ग्राम रामजीवनपुर निवासी राजकुमार पुत्र संजय उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है तथा आरोपी युवक के परिजन उसे व उसके परिवार को धमकी दे रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें -  इनके बदले समीकरण,लालकुआं विधानसभा में जबरदस्त मुकाबला

नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए दिल्ली, मुरादाबाद व गाजियाबाद तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर उसकी तलाश की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी राजकुमार को काशीपुर क्षेत्र के राजपुताना कालेज प्रतापपुर से गिरफ्तार कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के 161 सीआरपीसी के बयानो के आधार पर केस में 506 (ए), 376 आईपीसी तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर आरोपी राजकुमार को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  निगर निगम के निकट मल्ला गोरखपुर नहर कवरिंग क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही ये बात

पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह सामंत, धीरेन्द्र सिंह परिहार, सुप्रिया नेगी, कांस्टेबल वंदना, हेमचन्द्र, धीरज सिंह व गौरव सनवाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999