जंगल में शराब पी रहे थे युवक, बाघ ने एक को मार डाला

खबर शेयर करें -


जिम कार्बेट पार्क में एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है। युवक का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन नौ बजे के आसपास कार्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी के पास और रामनगर के कोसी रेज के बीच पनोद नाले के पास तीन युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनपर बाघ ने हमला कर दिया।


इस हमले में बाघ अपने साथ एक युवक को दबोच कर ले गया। हमले के दौरान मृतक के दोनों दोस्त शराब के नशे में इतने धुत थे कि उन्हे पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त को बाघ उठाकर ले गया। कुछ देर बाद गश्ती दल ने जब इन दोनों को देखा तो पूछताछ की। इसके बाद इन्हे जंगल में बिना वजह घूमने पर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि एक अन्य युवक गायब है। इसके बाद युवक की तलाश शुरु की गई। उधर पुलिस ने मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नैनी दून एक्सप्रेस की चपेट अधेड़, धड़ से हाथ हुआ अलग


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999