यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया

खबर शेयर करें -

यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच सीएम का पुतला छीने को लेकर जोरदार संघर्ष हुआ। पुलिस को कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वापस जावो जनता का पैसा बर्बाद करना बंद करो युवाओं को रोजगार दो आइएसबीटी का निर्माण करो बदहाल स्वस्थ सेवाओं को ठीक करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान हैं मुख्यमंत्री हवाई घोषणों हवाई दौरों में व्यस्त हैं जनता के हितों से भाजपा का कोई सरोकार नही है। आइएसबीटी रिंग रोड का निर्माण ठंडे बस्ते में डाल दिया। सड़कों की हालात हद से ज्यादा खराब है। साहू ऐलान किया है सीएम के हर चुनावी डोरे का यूथ काग्रेस द्वारा विरोध किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  सत्संग में बताई गई गुरु की महिमा श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर

युवा नेता नाजिम आंसरी व शानू अल्वी ने कहाँ नई शिक्षा नीति युवाओं के खिलवाड़ करने वाली है।

गिरफ्तारी देने वालो में नाजिम आंसरी राजेन्द्र बिष्ट शानू अल्वी पंकज कश्यप ताहिर आंसरी किरन माहेश्वरी सचिन राठौर शहजाद आली शहनवाज मालिक आनिस सिद्दीकी कैलाश कोहली आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999