युवा प्रधान Veera Rawat को बुजुर्ग से पैर छुआकर माफी मांगना पड़ा भारी, बुरी तरह हुईं ट्रोल

खबर शेयर करें -

 

maroda-village-grampradhan-veera-rawaT CONTROVERSY_11zon

Gram Pradhan Veera Rawat Controversy: सोशल मीडिया पर पौड़ी(Pauri) की मरोड़ा ग्राम (maroda village) पंचायत की युवा प्रधान वीरा रावत (Gram Pradhan Veera Rawat) काफी सुर्खियों में बनी रहती है। इंटरनेट पर उन्हें जेनजी प्रधान के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इन दिनों वो एक विवाद को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। युवा ग्राम प्रधान ने आरोप लगाए कि एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्रता की।

जिसके बाद ये मामला थाने पहुंचा। जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इस दौरान 75 साल के बुजुर्ग ने माफी मागते हुए वीरा के पैर भी छुए। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर युवा ग्राम प्रधान को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पौड़ी में महिला प्रधान से बुजुर्ग ने की अभद्रता! Gram Pradhan Veera Rawat Controversy

दरअसल ये पूरा मामला एक वीडियो से शुरू हुआ जिसे खुद वीरा रावत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में वीरा रावत एक बुजुर्ग व्यक्ति से ये सवाल करती नजर आती हैं कि वो उनके चरित्र को लेकर दूसरों के बीच कथित रूप से आपत्तिजनक बातें क्यों फैला रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। इसी बीच बुजुर्ग वीरा का हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें गौशाला में बंद करने की धमकी भी देते हैं।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

बुजुर्ग ने पैर छुकर मांगी माफी

जिसके बाद ये मामला थाने पहुंचा। दोनों के बीच समझौता हुआ। इस दौरान 75 साल का बुजुर्ग वीरा रावत के पैरे छूकर माफी मागता नजर आया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी वीडियो को लेकर वीरा रावत को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों निर्वाचन आयोग की मांग पर राज्य सरकार ने स्टैंडबाई दो हेलीकॉप्टर
GRAM PRADHAN

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही ग्राम प्रधान

कुछ का कहना है कि बुजुर्ग से पैर छुआना कहा तक सही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद वीरा रावत ने एक और वीडियो जारी कर अपनी ओर से पूरी बात रखने की कोशिश की है। उन्होंने अपने सम्मान और महिला गरिमा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल वीरा रावत द्वारा फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा गया था कि ’13 मई की शाम को मैं गांव में निरीक्षण के लिए गई थी। इसी बीच उनकी मुलाकात गांव के एक बुजुर्ग से हुई। जिसके बारे में मुझे पता चला कि वो दूसरे गांवों में उनके चरित्र को लेकर गलत और अपमानजनक बातें फैला रहा है।मैने पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रहा है कि “प्रधान लड़कों के साथ घूमती है” या “प्रधान का चरित्र खराब है।”

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम पहुंचे कैलाशानंद गिरी महाराज, बद्री-विशाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

मैनें समझाया कि अधिकारी या कर्मचारी के गांव में आने के कारण प्रधान होने के नाते मुझे उनके साथ गांव का निरीक्षण कराना पड़ता है। ये मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन बुजुर्ग गुस्से में आ गए और मेरा हाथ पकड़ लिया। बार बार वो “चल तुझे गौशाला के अंदर लेके जाता हूँ।” की बात कहने लगे। जिससे मैं काफी डर गई और मानसिक रूप से टूट गई।’

कौन है चर्चित ग्राम प्रधान वीरा रावत?

बताते चलें कि बीते साल हुए पंचायत चुनाव में 23 साल की वीरा रावत ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। मरोड़ा गांव में शराब बैन का उनका फैसला काफी चर्चा का विषय बना था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999