जीजा ने किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ किया दुराचार,मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

रिश्ते को शर्मसार करने वाली 1 घटना कर्णप्रयाग से सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग किशोरी को घर में अकेली पा उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन की सगाई टिहरी गढ़वाल के डागर पट्टी के मलेशा गांव के रहने वाले 24 साल के उपेंद्र भंडारी पुत्र धीरज भंडारी के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में पत्नी की मौत,पति घायल

इस बीच एक घटनाक्रम में पीड़िता की बहन बिना बताये घर छोड़कर कहीं चली गई थी। गत दिवस उसकी मां भी घर पर नही थी और वह अकेली थी। इसी बीच उसका होने वाला जीजा उपेंद्र उसके घर आया और अन्य परिजनों के विषय में पूछा। पीड़िता ने जब यह बताया कि वह घर पर अकेली है तो उसने किशोरी के साथ जोर—जबरदस्ती करके उसके साथ दुराचार किया और मुंह न खोलने के लिए उसे डराया—धमकाया भी।इस घटना के बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो उसने सारी जानकारी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पास्को सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जांच पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार के निर्देशन में शुरू हुई और पुलिस टीम ने आरोपी युवक को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट, उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल सुरेश सिंह समीर बिष्ट आदि शामिल थे। इस घटना के बाद पीड़िता सदमे में है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999