अवैध वसूली के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर वसूले लाखों

खबर शेयर करें -

journalist-rajat-singh-arrested-on-charges-of-illegal-extortion-premnagar

देहरादून में खुद को पत्रकार बताकर एक व्यक्ति को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़ित से अलग-अलग समय में साढ़े तीन लाख से अधिक की रकम वसूलने का आरोप है। 

अवैध वसूली के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को राकेश कुमार निवासी ठाकुरपुर लक्ष्मीपुर, ईस्ट हॉप टाउन, प्रेमनगर ने कोतवाली प्रेमनगर में लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके परिचित प्रकाश चंद की ठाकुरपुर लक्ष्मीपुर में करीब 250 गज जमीन है, जिस पर छह दुकानों का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें -  शीतलहर से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की बैठक, रैन बसेरों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर वसूले लाखों

आरोप है कि दुकानों के निर्माण के दौरान रजत सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए दुकानों के गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर बने होने की झूठी खबर अपने चैनल में प्रसारित करने की धमकी दी। खबर प्रकाशित नहीं करने के एवज में आरोपी ने पीड़ित से पैसों की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में बनाने हेतु चंपावत में हुए 1600मीटर दौड़ का आयोजन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रजत सिंह अलग-अलग तारीखों में पीड़ित से करीब ढाई लाख नकद और 97 हजार UPI के माध्यम से ले चुका था। इसके अलावा आरोपी अपने दो अन्य साथियों, जिन्हें वह पत्रकार बताता था, के साथ मिलकर पीड़ित को लगातार फोन कर गाली-गलौज और धमकी दे रहा था।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा पांच लाख की और मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर चैनल में झूठी खबरें प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की पुलिस ने मुख्य आरोपी रजत सिंह (28) निवासी सहसपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999