आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के चुनाव 1 नवंबर को, अध्यक्ष पद पर होगा सीधा मुकाबला

खबर शेयर करें -

रामनगर। आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी (रजिस्टर्ड), तेलीपुरा रोड, रामनगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी 1 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बिरेन्द्र सिंह रौतेला एवं रवि भट्ट ने नामांकन किया है।
अन्य पदों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार चौहान, सचिव पद के लिए परमजीत सिंह असवाल, उपसचिव पद के लिए कैलाश चंद्र , कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार राठौर तथा ऑडिटर पद के लिए कृपाल सिंह बिष्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र भारती, संतोषी एवं सुरभि अग्रवाल ने नामांकन किया है।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 66 मतदाता शामिल हैं, जो निर्धारित समय में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारियों ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी
एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे
सहायक निर्वाचन अधिकारी
एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रोजगार मेला (उत्तराखंड) हाईस्कूल. इंटर. ग्रेजुएट. के लिए लग रहा है भर्ती मेला, ऐसे करें आवेदन ।।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999