Badrinath helicopter crash: हादसे में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत, शव बरामद

खबर शेयर करें -

बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। प्रशासन ने सभी लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले थे।

Badrinath helicopter crash हादसे में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत
हादसा शुक्रवार का है। जोशीमठ के पास पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश हो गया है। मामले को लेकर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलेट समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  भतीजे से यौन संबंध बनाने की दोषी बुआ को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई बीस साल की कठोर करावास की सजा

हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक
बता दें हेलीकाप्टर बद्रीनाथ से देहरादून की ओर लौट रहा था। बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। नक्शेदेखें

मृतक का विवरण
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) निवासी दिल्ली (पायलट)
प्रतापा (41) निवासी कर्नाटक
अरुण सालुंके (44) निवासी कर्नाटक
वी.बी. शंकर गौड़ा (39) निवासी कर्नाटक
सुधीर के (50) निवासी कर्नाटक
एच.एस. नटराजा (51) निवासी कर्नाटक

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999