भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही, भारत में अलर्ट, बंगाल में 10 हजार लोग शिफ्ट

खबर शेयर करें -

Bhutan Glacial Lake Burst

भूटान में गुरुवार देर रात भारी तबाही देखने को मिली। यहां शिंताफू ग्लेशियर झील फट गया। जिससे यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड गासा त्साचु पूरी तरह बह गया। तो वहीं पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि भारी तबाही तो हुई लेकिन गनिमत ये रही कि अब तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही

शिंताफू ग्लेशियर झील फटने के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से होकर गुजरती है। जिसके बाद आगे ये ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है। दोनों राज्यों में इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  राज्यसभा चुनाव के लिए रानीखेत निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मोहन अग्रवाल को राज्यसभा भेजने की उठी मांग।--------

भारत में अलर्ट, बंगाल में 10 हजार लोग शिफ्ट

शिंताफू झील के पानी के भारत तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को प्रशासन ने राहत शिविरों में पहुंचाया है। लोगों को रातभर सायरन बजाकर अलर्ट किया गया। NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात की गई 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट फैसले से पहले हल्द्वानी में सख्ती: बनभूलपुरा से 21 गिरफ्तार, 121 पर निरोधात्मक कार्रवाई — ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999